• Breaking News

    30 يناير، 2019

    राहुल को पर्रिकर की चिट्ठी, आपने पांच मिनट की मुलाकात को राजनीतिक लाभ के लिए किया इस्तेमाल

    राहुल को पर्रिकर की चिट्ठी, आपने पांच मिनट की मुलाकात को राजनीतिक लाभ के लिए किया इस्तेमाल


    गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर निराशा जताई है और कहा है कि राहुल ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए मेरे से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा है कि वे बिना पूर्व जानकारी के मिलने आए और हमारी मुलाकात मात्र पांच मिनट की थी। इस दौरान राफेल पर कोई चर्चा नहीं हुई।

    कांग्रेस अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी में पर्रिकर ने कहा, 'मुझे काफी निराशा हुई कि आपने (राहुल गांधी) इस मुलाकात को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। आपने मेरे साथ पांच मिनट बिताए। इस दौरान न तो आपने राफेल का कोई जिक्र किया और न हमने इससे संबंधित कोई चर्चा की। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि मैं कल पर्रिकर जी से मिला था। पर्रिकर जी ने स्वयं कहा है कि डील बदलते समय प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था।

    मंगलवार को राहुल गांधी ने पणजी में सीएम दफ्तर जाकर अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर इस मुलाकात को निजी बताया था और पर्रिकर के जल्द ठीक होने की कामना की थी।

    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture