• Breaking News

    29 January, 2019

    राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

    राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस


    भारत, पाकिस्तान से लेकर देश-दुनिया में अपनी आवाज की जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक राहत फतेह अली खान पर बड़ा आरोप लगा है। राहत फतेह अली खान पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप लगा है। उनपर आरोप है कि उन्होंने भारत से तीन साल तक विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग की! मिली जानकारी के मुताबिक राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से तीन लाख चालीस हजार यूएस डॉलर मिले थे. इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी।

    अब मामले की जांच कर रही ईडी ने राहत को फेमा के तहत शोकाज नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ईडी ने राहत फतेह अली खान से दो करोड़ 61 लाठ रुपये की राशि को लेकर जवाब मांगा है।जांच में ये भी पता चला है कि राहत फतेह अली मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी की बेटी की शादी में भी आया थे। मोइन कुरैशी वही कारोबारी है, जिसके मामले की जांच को लेकर सीबीआई में घमासान मच गया था। पता चला है कि राहत फतेह अली खान के पास साल 2011 में भी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर बरामद हुए थे। राहत के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे।

    इसके बाद हुई जांच में पता चला कि राहत भारत में कार्यक्रमों की आड़ में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का गोरखधंधा करते हैं। ईडी ने केस दर्ज कर राहत को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया था लेकिन राहत इस जांच में सहयोगी के लिए तैयार नहीं थे। इस बीच राहत फतेह अली खान के पैसे बदलवाने वाले मैनेजर की मौत के चलते भी ईडी की जांच में देरी हुई। राहत फतेह अली खान पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक है। उनके चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान भी जाने माने सूफी कव्वाल थे। राहत फतेह अली खान ने उन्हीं से गायकी सीखी. राहत के पिता फारुख फतेह अली खान भी सुरों की आजमाइश करते थे। राहत फतेह अली खान अभी तक बॉलीवुड में कई मशहूर गाने गा चुके हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture