• Breaking News

    23 يناير، 2019

    करीना कपूर के चुनाव लड़ने की अटकलों पर भड़के मंत्रीजी कहा-'कांग्रेस के नेता मर गए हैं क्या'!

    करीना कपूर के चुनाव लड़ने की अटकलों पर भड़के मंत्रीजी कहा-'कांग्रेस के नेता मर गए हैं क्या'!


    मध्य प्रदेश में लगता है मानों विवादित बयान देने की होड़ लगी है पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाहरी लोगों के प्रदेश में रोजगार को लेकर विवादित बयान दिया था अब उनके मंत्री भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अब मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा का विवादित बयान सामने आया है। फिल्मी सितारों को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग पर वर्मा ने कहा कि कांगेस के नेता मर गए हैं क्या!

    राज्य सरकार के मंत्री वर्मा से संवाददाताओं ने पूछा, 'भोपाल से करीना कपूर और इंदौर से सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। इस पर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस में बड़े नेता हैं, कांग्रेस के नेता मर गए हैं क्या, जो फिल्मी कलाकारों को चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है।

    बीते दिनों भोपाल से करीना कपूर, इंदौर से सलमान खान को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की थी। इस पर वर्मा ने कहा, 'प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की बात तो ठीक है, मगर फिल्मी कलाकारों को चुनाव लड़ाने की मांग क्यों? पार्टी ने राज्यसभा में फिल्मी कलाकार रेखा व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भेजा था। इससे पार्टी को ही नुकसान हुआ है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture