• Breaking News

    29 يناير، 2019

    अमित शाह का आरोप, चिटफंड मालिकों ने ममता बनर्जी की पेंटिंग खरीदी

    अमित शाह का आरोप, चिटफंड मालिकों ने ममता बनर्जी की पेंटिंग खरीदी


    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर करारा हमला करते हुए आरोप लगाए कि चिटफंड कंपनियों के मालिकों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पेंटिंग करोड़ों रुपए में खरीदी। इस आरोप पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने उनके खिलाफ मानहानि नोटिस भेजा।

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प जताते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा ने राज्य में अगली सरकार बनाई तो वह सुनिश्चित करेगी कि चिट फंड निवेश का शिकार बने हर निवेशक को उसका धन वापस मिले। शाह ने कहा, 'क्या आप सभी ममता बनर्जी के गुणों से परिचित हैं? वह काफी अच्छी पेंटर हैं। अगर कोई महान पेंटर भी है तो उसकी पेंटिंग की कितनी कीमत होती है? दस हजार, बीस हजार, एक लाख या दस लाख। लेकिन चिट फंड मालिकों ने उनकी पेंटिंग करोड़ों रुपए में खरीदी।

    उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'तो क्या ऐसे चिट फंड मालिकों को कभी गिरफ्तार किया जाएगा जिन्होंने मुख्यमंत्री की पेंटिंग खरीदी है?' शाह ने दावा किया कि चिट फंड घोटाले के कारण राज्य के 25 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी भर की कमाई लूट गई। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो लूटे गए सभी धन को बरामद करेगी।

    इस पर टीएमसी ने तुरंत प्रतिक्रिया जताते हुए आरोपों को निराधार बताया और आरोप लगाए कि बीजेपी हमारी पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। तृणमूल की वरिष्ठ नेता और स्वास्थ्य राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बीजेपी प्रमुख के खिलाफ मानहानि नोटिस भेजा और उन पर झूठ बोलकर बनर्जी की छवि खराब करने के प्रयास का आरोप लगाया।

    भट्टाचार्य ने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वह किस आधार पर हमारी पार्टी की नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्हें या तो अपने बयान के समर्थन में साक्ष्य देने पड़ेंगे या उन्हें अपनी टिप्पणियां के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो हम उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे।’


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture