• Breaking News

    25 January, 2019

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुखऔर भूपेन हजारिका को मिलेगा भारत रत्न

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुखऔर भूपेन हजारिका को मिलेगा भारत रत्न



    केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब एक साल में तीन लोगों को भारत रत्न मिलेगा। गायक भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा। प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस सर्वोच्च सम्मान पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'परिवार के लिए गर्व और आनंद का क्षण'।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी को उत्कृष्ट राजनेता बताते हुए ट्वीट किया, 'प्रणब दा हमारे समय के एक उत्कृष्ट राजनेता हैं। उन्होंने दशकों तक देश की निस्वार्थ और अथक सेवा की है, जिसने देश के विकास पथ पर एक मजबूत छाप छोड़ी है। उनके ज्ञान और बुद्धिमत्ता में कुछ समानताएं हैं। बेहद खुशी हुई कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।'

    भूपेन हजारिका के बारे में ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'श्री भूपेन हजारिका के गाने और संगीत पीढ़ियों से लोगों द्वारा सराहे जाते रहे हैं। उनसे न्याय, सौहार्द और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की संगीत परंपराओं को लोकप्रिय बनाया। प्रसन्नता है कि भूपेन दा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

    वहीं नानाजी देशमुख के बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, 'ग्रामीण विकास के लिए नानाजी देशमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने हमारे गांवों में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाने के एक नई राह दिखाई। वह दलितों के प्रति विनम्रता, करुणा और सेवा का परिचय देते हैं। वह सही मायनों में भारत रत्न हैं!'


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture