बिहार: एक साल से रोज 14 साल की बेटी का रेप करता था शराबी बाप
बिहार के पटना जिले से बाप- बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के दानापुर में एक पिता के ऊपर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि पिता अपनी बेटी को डराकर पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी विरोध करती तो वह जहर देकर जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने अपने पति पर एक साल से अपनी ही बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि हैवान बाप घर में बेटी को अकेला देख अकसर उसके साथ अश्लील हरकत करता था।
पिता की आदत से तंग आकर बेटी ने अंत में हिम्मत जुटाई और मां को वारदात के बारे में बताया। तब जाकर मामला सामने आया। इसके बाद मां ने पीड़िता के साथ दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित मां ने रोते हुए बताया कि जब वह काम करने के लिए घर से बाहर जाती थी तो उसके पति बेटी के साथ गलत काम करते थे। बेटी के कपड़े उतार कर आए दिन दुष्कर्म करते थे। उसने बताया कि करीब एक साल से पीड़िता के साथ ऐसा हो रहा था।
पीड़िता ने भी पुलिस को बताया कि मां की अनुपस्थिति में पिता नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब वह विरोध करती थी तब वह मां को जान से मारने की धमकी देता था। दानापुर थाना के अधिकारी संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां के बयान पर दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दानापुर थाना में दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


No comments:
Post a Comment