• Breaking News

    01 February, 2019

    15 सालों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार

    15 सालों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार


    पिछले 15 सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को हाल ही में मुम्बई में उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकाने के बारे में सुराग मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पुजारी को 22 जनवरी को सेनेगल की राजधानी डकार के एक होटल से पकड़ा गया था। वह कथित रुप से जबरन वसूली सिंडिकेट चलाता था और मुख्य रुप से मुम्बई के बिल्डरों को निशाना बनाता था।

    अधिकारी ने बताया कि भारतीय दूतावास को 25 जनवरी को उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली। पुजारी भारत के विभिन्न हिस्सों में जबरन वसूली और हत्या के दर्जनों मामलों से घिरा है। उसके विश्वस्त सहयोगियों- विलियम रोड्रिक्स और आकाश शेट्टी को हाल ही मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

    अधिकारी के अनुसार भारतीय अधिकारी उसे वापस देश में लाने के लिए अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरु करेंगे। अधिकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों को रोड्रिक्स से पुजारी के ठिकाने के बारे में पता चला था। रोड्रिक्स फोन पर उसके संपर्क में रहता था।

    पुलिस के अनुसार कर्नाटक का रहने वाला रवि पुजारी शुरू में गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़ा था लेकिन उसने फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लिए भी काम किया। पुजारी बैंकाक में राजन पर हमला होने के बाद उससे अलग हो गया और उसने अपना गैंग बना लिया। बताया जाता है कि राजन पर दाऊद गैंग ने हमला किया था।

    राजन की तरह ही पुजारी ने भी खुद को ‘हिंदू डॉन’ पेश करने की कोशिश की और उसने 1993 के मुम्बई सीरियल विस्फोटों के कुछ आरोपियों की कथित रुप से हत्या की जब वे जमानत पर थे। ऐसा माना जाता है कि वह जबरन वसूली के लिए बिल्डरों और हस्तियों को धमकी देता था।

    फिल्मकार महेश भट्ट ने मुम्बई पुलिस से कहा था कि पुजारी ने उन्हें धमकी दी । उसके बाद उनके गैंग के कुछ सदस्य भट्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किये गये। वकील शाहिद आजमी ने आरोप लगाया था कि पुजारी गैंग ने आतंकवाद के आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उन्हें धमकी दी थी। शाहिद आजमी की 2010 में हत्या कर दी गयी थी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture