• Breaking News

    03 فبراير، 2019

    तिरुपति मंदिर से अनमोल रत्न जड़े हुए 3 स्वर्ण मुकुट की चोरी

    तिरुपति मंदिर से अनमोल रत्न जड़े हुए 3 स्वर्ण मुकुट की चोरी


    तिरुपति के श्री गोविंदराज स्वामी मंदिर से सोने के तीन मुकुट गायब हो जाने की खबर सामने आई है। तीनों मुकुट करीब 1.3 किलोग्राम के थे। खबर के अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में भगवान वेंकेटेश्वर, श्रीलक्ष्मी और श्रीपद्मावती की मूर्तियों पर ये मुकुट सुशोभित थे। मंदिर के अधीक्षक श्री ज्ञान प्रकाश द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार जिस मंदिर में चोरी हुई है वह 12वीं शताब्दी का है।

    मंदिर प्रबंधकों को संदेह है कि चोरी शाम में प्रसाद वितरण के समय हुई होगी। प्रसाद वितरण के समय शाम 5 से 5:45 के बीच मंदिर को बंद कर दिया जाता है। जब मंदिर के पुजारी हरिकृष्ण दीक्षितुलु ने पुजारी विजयसारादि से शाम का मोर्चा संभाला तो उन्होंने देखा कि मुकुट गायब थे।

    उन्होंने तब तिरुमला तिरुपति देवस्वोम, ओवरसीइंग अथॉरिटी को इस बारे में सूचित किया और रविवार तड़के पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप-मंदिर देवताओं के मुकुट, मलयप्पा के मुकुट का वजन 528 ग्राम, श्रीदेवी के मुकुट का वजन 408 ग्राम और भोदेवी के मुकुट का वजन 415 ग्राम है।

    अपराधियों का पता लगाने के लिए मंदिर परिसर के कैमरा फुटेजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा- हम सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और हर कोई जो लोकेशन पर था, उसे संदिग्ध माना जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज किया है लेकिन अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं बीजेपी के एक स्थानीय नेता और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आज मंदिर के सामने चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture