• Breaking News

    02 February, 2019

    प्रयागराज: कुंभ तीर्थयात्रियों से भरी नौका डूबी, सुरक्षित बचाए गए सभी यात्री

    प्रयागराज: कुंभ तीर्थयात्रियों से भरी नौका डूबी, सुरक्षित बचाए गए सभी यात्री


    प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। संगम में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूब गई, हालांकि सभी को मौका रहते बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस नाव पर 9 लोग सवार थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही संगम तट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें डूबे हुए श्रद्धालुओं को बचाने की कोशिश में जुट गई। 
    एनडीआरएफ के गोताखोर भी इस काम में लगाए गए थे। कुछ ही मिनटों में सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सभी श्रद्धालुओं को रिवर एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल टीम श्रद्धालुओं का इलाज कर रही है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी इस कुंभ मेले में दो हादसे हो चुके हैं। हालांकि इन दोनों में कोई हताहत नहीं हुआ। 4 फरवरी को मौनी अमवस्या के स्नान के मौके पर पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ को मैनेज करने की असली चुनौती होगी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture