• Breaking News

    03 February, 2019

    जन आकांक्षा रैली में पहुंचे महागठबंधन के नेता, राहुल ने नोटबंदी को बताया दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला

    जन आकांक्षा रैली में पहुंचे महागठबंधन के नेता, राहुल ने नोटबंदी को बताया दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला


    बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली हो रही है। 28 साल बाद पटना के गांधी मैदान में हो रही कांग्रेस की इस रैली को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। पूरा शहर राहुल गांधी के पोस्टर्स से पट गया है।

    रैली को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पटना में गांधी मैदान के मंच पर हैं. इसी मंच पर राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस के बिहार के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल हैं।इस दौरान कांग्रेस सहित महागठबंधन के नेताओं ने रैली को संबोधिति किया और नीतीश कुमार की राज्य और मोदी की केंद्र सरकार पर निधाना साधा।

    राहूल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक है, हम सब एकजुट है और हम एक होकर भाजपा और नीतीश को हटाएंगे। नीतीश कुमार की विदाई में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। पीएम नरेंद्र मोदी के सदन में ताली बजाने पर राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि विजय माल्या को करोड़ों रुपए और किसानों को चंद रुपए देकर भी ताली बजाते हैं पीएम। नोटबंदी पर हमला बोलते हुए राहुल ने उसे दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसान राहुल गांधी की वजह से खुश हैं। राहुल का मतलब है कि वादे पूरे होंगे। बिहार संघर्ष कर रहा है, यहां के किसान संघर्ष कर रहे हैं। बिहार फिर से खड़ा होगा, इसका मुझे विश्वास है क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी है।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रैली में बोलते हुए कहा कि मैं करीब 30-35 साल बाद पटना आया हूं। यहां मौजूद जो लोग हम देख रहे हैं, वो राहुल गांधी को देखने आये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से किया कर्जमाफी का वादा निभाया। मोदी सरकार ने गंगा को साफ करने का वादा किया था मगर बैंक साफ कर दिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यह रैली देश को एक संदेश देगी।

    लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस आजादी की पार्टी है और आज आजादी खतरे में है, देश खतरे में है। जिस संविधान के लिए हमनें कुर्बानी दी, वो खतरे में है।देश में अघोषित आपातकाल है। इसलिए हमें एकजुट होकर इस सरकार को हटाना होगा।


    तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। हमें भाजपा को हारने के लिए एकजुट होना होगा। भाजपा दंगे करवा सकती है इसलिए हमें सावधान रहना होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव मोदी सरकार और बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि मेरे पिता शेर हैं.


    वह उनकी (बीजेपी) गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. राजद नेता ने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि आप राहुल गांधी को पीएम के तौर पर स्वीकार करेंगे. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के योग्य हैं. वह योग्य नेता है, लेकिन उन्हें सहयोगियों को लेकर कैसे चलना है, इसकी भी उनकी जिम्मेदारी है. इससे पहले गांधी मैदान पहुंचकर राहुल गांधी ने मैदान में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture