• Breaking News

    03 فبراير، 2019

    बंगाल: हेलिकॉप्टर नहीं दिया तो अब फोन से रैली संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

    बंगाल: हेलिकॉप्टर नहीं दिया तो अब फोन से रैली संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ


    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने उतरने की इजाजत नहीं दी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ की बंगाल के दिनाजपुर में आज 2 रैलियां होने वाली थीं। रैली स्थल के पास हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद अब योगी आदित्यनाथ फोन के जरिए रैली को संबोधित करेंगे।

    ममता सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए सीएम योगी के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का असर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत तक नहीं दी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों सभाओं को अब फ़ोन से संबोधित करेंगे। बता दें कि सभास्थल के पास हेलिकॉप्टर की लैंडिंग परमिशन नहीं मिलने के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल नहीं जा पाए। योगी आदित्यनाथ को आज दक्षिण दिनाजपुर और उत्तर दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करना था।



    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture