• Breaking News

    02 February, 2019

    बंगाल में बोले पीएम मोदी- भीड़ देखकर पता चला दीदी हिंसा पर क्यों उतारु हैं

    बंगाल में बोले पीएम मोदी- भीड़ देखकर पता चला दीदी हिंसा पर क्यों उतारु हैं 



    ममता बनर्जी के गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन 2019 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने नार्थ 24 परगना के ठाकुर नगर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी के निशान पर राज्य की ममता सरकार रही। उन्होंने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर मुझे समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आयी हैं। हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वालें लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आने के कारण पीएम मोदी को अपना सम्बोधन जल्द खत्म करना पड़ा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के बाद लोगों को अपने देशों अफगानिस्ता, पाकिस्तान, बांग्लादेश को छोड़कर भारत आना पड़ा। कभी हिंदुओं को आना पड़ा, कभी सिखों को, कभी जैनियों को और कभी पारसियों को। समाज के ऐसे लोगों हिंदुस्तान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए हम नागरिकता का कानून लाए है। आप नागरिकता कानून का समर्थन कीजिए। देश के टुकड़े हुए। इनकी जिंदगी आपने तबाह की है। अब इन्हें अधिकार मिलना चाहिए।



    पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के कर्जमाफी के नाम पर सियासी दलों ने किसानों को धोखा दिया। जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था, वह कुछ साल बाद कर्जदार बन जाते थे। कर्जमाफी के नाम पर कुछ राज्यों में वोट मांगे गए, लेकिन किसानों का कर्जमाफ नहीं किया गया। मध्यप्रदेश में किसानों का 13 रुपये कर्ज माफ किया गया और राजस्थान सरकार ने तो हाथ खड़े कर दिए।

    मोदी ने अंतरिम बजट का हवाला देते हुए कहा कि कल एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। देश के इतिहास में पहली बार किसानों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। उन योजनाओं से देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों, 20 करोड़ मजदूर और 3 करोड़ मध्यमवर्गीय लोगों को लाभ मिलेगा। यह तो केवल शुरुआत है। लोकसभा चुनाव के बाद अगला बजट आएगा। जो युवाओं, किसानों और समाज के दूसरे वर्गों के लिए होगा।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture