कांग्रेस की 'नकल' करने के लिए पी. चिदंबरम ने पीयूष गोयल को कहा शुक्रिया
बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष से प्रतिक्रिया का दौर शुरु हो गया है। पूर्व वित्त मंत्री पी। चिदंबरम ने बजट पेश होने के तुरंत बाद ही ट्वीट करके इस पर प्रतिक्रिया दी। पी। चिदंबरम ने अपने ट्वीट में बजट को 'वोट ऑन अकाउंट' नहीं बल्कि 'अकाउंट ऑफ वोट्स' बताया।
उन्होंने वित्त मंत्री पीयूष गोयल के कांग्रेस के देश के संसाधनों पर सबसे पहले गरीबों के अधिकार के विचार की नकल के लिए शुक्रिया(व्यंग्य के साथ) भी कहा। सीनियर कांग्रेसी नेता चिदंबरम ने दावा किया कि सरकार अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने से चूक गई है। जिसकी उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं अंतरिम वित्त मंत्री का कांग्रेस की नकल करने के लिए शुक्रिया करता हूं कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि यह बजट आने वाले लोकसभा चुनाव पर बड़ा असर डालेगा। सरकार ने बजट में मिडिल क्लास, छोटे किसानों और ग्रामीणों के लिए काफी चीज़ें दी गई हैं। 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ। मनमोहन सिंह ने कहा कि यह एक चुनावी बजट है। मिडिल क्लास के लिए टैक्स में छूट और किसानों को जो उपहार दिए गए हैं, उसका असर चुनाव पर ज़रूर पड़ेगा।


No comments:
Post a Comment