• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    भीमा कोरेगांव केस में एक और गिरफ्तारी, पुणे पुलिस ने आनंद तेलटुम्बड़े को पकड़ा

    भीमा कोरेगांव केस में एक और गिरफ्तारी, पुणे पुलिस ने आनंद तेलटुम्बड़े को पकड़ा


    पुणे पुलिस ने एल्गार-परिषद माओवादी संबंध मामले में दलित शिक्षाविद् आनंद तेलटुम्बड़े को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि भीमा कोरेगांव केस के तहत गिरफ्तारी की गई हैं।

    ‘गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ के प्रोफेसर तेलटुम्बड़े को पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले पुणे की एक विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुणे पुलिस के संयुक्त आयुक्त शिवाजी बोडखे ने बताया कि उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

    गौरतलब है कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किशोर वडाने ने शुक्रवार को पाया कि जांच अधिकारी ने अपराध में आरोपी (तेलटुम्बड़े) की संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सामग्री एकत्रित की है। पुलिस के अनुसार माओवादियों ने पुणे में 31 दिसम्बर 2017 को एल्गार-परिषद सम्मेलन का समर्थन किया था और यहां दिए गए भड़काऊ भाषण के बाद अगले दिन कोरेगांव-भीमा में हिंसा भड़क गई थी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture