• Breaking News

    02 February, 2019

    पीएम मोदी-राजनाथ अपनी सीट की चिंता करें, फिर बंगाल जीतने का सपना देखें: ममता

    पीएम मोदी-राजनाथ अपनी सीट की चिंता करें, फिर बंगाल जीतने का सपना देखें: ममता


    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल जीतने का सपना देखने से पहले अपनी - अपनी सीट के बारे में चिंता करना चाहिए। ममता ने कहा कि भाजपा के ये नेता बाहरी हैं और पश्चिम बंगाल से नहीं हैं। उन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

    पश्चिम बंगाल में मोदी और सिंह ने अलग - अलग रैलियों में आज ममता पर निशाना साधा, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उन पर यह तीखा हमला बोला है। ममता ने कहा, पश्चिम बंगाल में उनका (भाजपा का) कोई नेता नहीं है। वे लोग बाहरी लोगों को बुला रहे हैं, जिन्हें राज्य की संस्कृति और परंपरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    वे लोग बाहरी हैं, जो चुनाव से पहले आते हैं और फिर चले जाते हैं। उनका पश्चिम बंगाल के लोगों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, क्या मोदी वाराणसी से जीत पाएंगे ? मोदी को अपनी खुद की सीट के बारे में सोचना चाहिए। योगी आदित्यनाथ से अपने राज्य (उत्तर प्रदेश) देखने को कहें। पश्चिम बंगाल अपना ध्यान रखने में सक्षम है। उसे किसी बाहरी की जरूरत नहीं है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture