• Breaking News

    03 February, 2019

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की लोगों से अपील, ओडिशा को दीजिए ओड़िया भाषा बोलने वाला मुख्यमंत्री

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की लोगों से अपील, ओडिशा को दीजिए ओड़िया भाषा बोलने वाला मुख्यमंत्री


    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ओडिशा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस बार राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री दिए जाने की जरूरत है जो उत्कल क्षेत्र की भाषा ओडिया को बोल सकता हो। उन्होंने कहा कि ये ओडिया भाषा के सम्मान का सवाल है।

    बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राज्य का मुख्यमंत्री ओडिया भाषा नहीं बोल सकता तो उसे शासन करने का क्या अधिकार है? भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओडिशा के पुरी में इस जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।


    ओडिशा के मौजूदा मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर सवाल उठाते हुए अमित शाह ने लोगों से कहा, 'आपके मुख्यमंत्री ने प्रदेश में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया है। उन्हें डर है कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आप चाहें तो आप हमारा नाम योजना से हटा सकते हैं, लेकिन आप ओडिशा के गरीब लोगों को क्यों परेशान कर रहे हैं।'


    ओडिशा की धरती से शाह ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'अंतरिम बजट पेश होने के समय सभी जनप्रतिनिधि उत्साह से बेंच थप थपा रहे थे लेकिन राहुल गांधी का चेहरा लटका हुआ था और उनके चेहरे पर कोई उत्साह नहीं था। उन्हें लगा कि इसके साथ उनके जीतने की संभावना समाप्त हो गई है।'


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture