तेजस्वी का भाजपा पर तंज- सीता ने राम से पूछा- क्यों आ रही हिचकी, भगवान ने दिया ये जवाब
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राम को हिचकी आ रही है, क्योंकि चुनाव सामने आ गए हैं और बीजेपी याद कर रही है।' तेजस्वी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा बीजेपी के ऊपर एक जोक चल रहा है, 'भगवान राम और सीता मैया स्वर्ग में है, भगवान राम को हिचकी आती है। सीता मैया पूछती हैं कि क्यों हिचकी आ रही है, राम जी कहते हैं कि चुनाव सामने आ गया है, बीजेपी याद कर रही है।'
उन्होंने कहा, 'सच बोलने वाले लोगों को सजा दी जा रही है। जब आप सवाल पूछते हैं, तो सत्ता के लोग सवालों के जवाब देने के बजाय समाज में विष फैलाते हैं। पीएम यह भूल रहे हैं कि अगर वह 'चौकीदार' हैं, तो देश के लोग 'थानेदार' हैं।'
इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अंतरिम बजट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'अंतरिम बजट के नाम पर मोदी सरकार ने गैरसंवैधानिक पूरा बजट पेश किया है। यह संसदीय परंपरा और नैतिकता के विरूद्ध है। जो भी घोषणाएं है उन्हें आगामी सरकार ने लागू करना है। यह जनता के साथ छलावा है। अगर जनता की इतनी ही फ़िक्र थी तो विगत 5 साल से क्या पकौड़े तल रहे थे?'
रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस की होने वाली 'जन आकांक्षा रैली' में तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा भाग लेंगे।


No comments:
Post a Comment