• Breaking News

    02 February, 2019

    पीएम नरेंद्र मोदी लेह पहुंचे, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    पीएम नरेंद्र मोदी लेह पहुंचे, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास 


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। सबसे पहले वह लेह पहुंचें, जहां उन्होंने लद्दाख यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने लेह में विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद फिर से प्रधानमंत्री बनने का बड़ा संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था, उनका आज लोकार्पण किया और आज जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है, आपके आशीर्वाद से उसका लोकार्पण करने भी मैं ही आऊंगा।


    पीएम ने कहा- आप जिन मुश्किल परिस्थितियों में रहते हैं, हर कठिनाई को चुनौती देते हैं, वो मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होती है कि आप सभी के लिए और डटकर काम करना है। जो स्नेह आप मुझे देते हैं, वो ब्याज समेत विकास करके लौटाना है। पीएम ने कहा- केंद्र सरकार देशभर में विकास की पंचधारा, यानि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई, सुनिश्चित करने में जुटी हुई है. लेह-लद्दाख और कारगिल में भी इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा- यहां टूरिज्म के विकास के लिए एक और कदम सरकार ने उठाया है। आज यहां 5 नए ट्रेकिंग रूट को खोलने का निर्णय लिया है। इससे यहां आने वाले पयर्टक पूरा समय लेकर अपनी यात्रा का आनंद ले पाएंगे।बजट को लेकर पीएम ने कहा- बजट में ST वेलफेयर के लिए लगभग 30% की बढ़ोतरी की गई है और दलितों के विकास के लिए लगभग 35% अधिक बजट का आवंटन इस बार किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेह-लद्दाख के अनेक किसान परिवारों को भी होने वाला है।

    सरकार ने फैसला लिया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, उनके बैंक खाते में सीधे 6 हजार रुपए हर वर्ष केंद्र सरकार ट्रांसफर करेगी। पीएम ने बताया कि एक बार बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन पूरी हो जाने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी कम हो जाएगी। इसका फायदा पर्यटन क्षेत्र को भी मिलेगा। संरक्षित क्षेत्र परमिट की वैधता 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है, अब पर्यटक लेह की अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture