• Breaking News

    03 February, 2019

    भाजपा से डरीं ममता, पहले अमित शाह और अब मुझे रैली करने से रोका- योगी

    भाजपा से डरीं ममता, पहले अमित शाह और अब मुझे रैली करने से रोका- योगी


    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने उतरने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने फोन से रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हम निर्धारित समय पर रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन टीएमसी ने डर के कारण हमें वहां नहीं आने दिया।

    यही कारण है कि मुझे मोदीजी के डिजिटल इंडिया के द्वारा आप तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार एक लोकतंत्र विरोधी और जन विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का प्रशासन तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री योगी ने फोन पर रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल की सरकार अराजकता का समर्थन करती है और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करती है। यह सरकार बीजेपी से डरी हुई है जिसके कारण ममता बनर्जी की सरकार ने अमित शाह की रथ यात्रा रोक दी और अब मुझे रोक दिया है। लेकिन मैं आप सभी से ममता बनर्जी की अलोकतांत्रिक और अराजकतावादी सरकार के खिलाफ लड़ने की अपील करता हूं।'

    उन्होंने कहा, 'हम सब आपके साथ हैं। एक लोकतंत्र में आप असहमत हो सकते हैं लेकिन किसी की आवाज को कैसे दबाया जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार में हम लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्याएं देखने को मिली हैं।' सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार दुर्गा पूजा के दौरान भी लोगों की भावनाओं को दबाती रही है। हालांकि, इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें अपने फैसले को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। ये बातें साबित करती हैं कि ममता बनर्जी की सरकार संविधान का पालन नहीं करती है।

    बता दें कि योगी आदित्यनाथ की बंगाल के दिनाजपुर में आज 2 रैलियां होने वाली थीं। रैली स्थल के पास हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद अब योगी आदित्यनाथ फोन के जरिए रैली को संबोधित किया।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture