• Breaking News

    01 February, 2019

    ईवीएम से 'छेड़खानी' को लेकर चुनाव आयोग जाएगा विपक्ष, बजट को लेकर बरसे राहुल

    ईवीएम से 'छेड़खानी' को लेकर चुनाव आयोग जाएगा विपक्ष, बजट को लेकर बरसे राहुल


    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ कथित छेडछाड़ के मुद्दे पर शुक्रवार को चर्चा की और इससे जुड़ी चिंताओं के निराकरण के लिए सोमवार को चुनाव आयोग का रुख करने का फैसला किया। विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि ‘ईवीएम के साथ छेड़छाड़’ के मुद्दे पर विपक्ष के नेता सोमवार को चुनाव आयोग के पास जाएंगे।

    बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बजट को लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर बरसे। राहुल ने कहा कि आप 15 लोगों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का लोन माफ कर सकते हैं, लेकिन किसानों को प्रतिदिन केवल 17 रुपये दे रहे हैं! ये किसानों का अपमान नहीं तो और क्या है? 2019 लोकसभा चुनाव किसानों, बेरोजगारी और संस्थानों पर हमलों को ध्यान में रखते हुए लड़ा जाएगा, साथ में राफेल का विषय भी इसमें शामिल होगा।

    इस बीच, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने विपक्ष के नेताओं को सोमवार को मिलने का समय दे दिया है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार, तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के एन चंद्रबाबू नायडू, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओब्रायन, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा, द्रमुक की कनिमोई, भाकपा के डी राजा, माकपा के मोहम्मद सलीम एवं के टीके रंगराजन, राजद के मनोज झा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी शामिल हुए।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture