• Breaking News

    01 فبراير، 2019

    राजस्थानः जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस का सांगानेर में हुआ एक्सीडेंट

    राजस्थानः जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस का सांगानेर में हुआ एक्सीडेंट


    सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जयपुर मण्डल के सवाई माधोपुर-जयपुर रेल खण्ड के सांगानेर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस के इंजन एवं एक डिब्बा के पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

    इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि मेडिकल सहायता एवं दुर्घटना राहत गाड़ी के साथ ही रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। गाड़ी के सभी यात्री एवं लोको पायलट (चालक) तथा सहायक लोको पायलट सुरक्षित हैं।

    उन्होंने बताया कि हादसे के कारण तीन सवारी गाडियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया वहीं दो सवारी गाडियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को जबलपुर से अजमेर के लिए प्रस्थान करने वाली जबलपुर-अजमेर दयोदया एक्सप्रेस श्योदासपुर पदमपुरा-अजमेर के बीच रद्द रहेगी।

    उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस रेलसेवा एक फरवरी को श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन से जबलपुर के लिए रवाना होगी। गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। गाडी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture