• Breaking News

    01 فبراير، 2019

    जेडीयू के इस एमएलसी और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का 'हाथ' थामने का लिया निर्णय

    जेडीयू के इस एमएलसी और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का 'हाथ' थामने का लिया निर्णय


    लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने में अभी कुछ समय बाकी है लेकिन राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) को झटका लगा है। पार्टी के एमएलसी और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने जेडीयू छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने का निर्णय लिया है। मीडिया से बात करते हुए ऋषि मिश्रा ने कहा कि जेडीयू के साथ काम करने में बहुत दिक्कत हो रही थी इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।

    उन्होंने कहा, 'जेडीयू के साथ काम करने में बहुत परेशानी हो रही थी। पिछला चुनाव हम भाजपा के खिलाफ लड़े थे, मेरी विधानसभा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया था। तो मैं कैसे लोगों को अब इसका जवाब देता? मेरे नीतीश जी के साथ कोई मतभेद नहीं हैं, लेकिन मैं भाजपा के साथ कार्य नहीं कर सकता। मैं आज कांग्रेस ज्वॉइन करूंगा।

    वहीं जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि ऋषि मिश्रा के पार्टी छोड़ने का कारण वह नहीं है जो वो बता रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया, 'मिश्रा ने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि जिस सीट से वह चुनाव लड़ते थे इस बार भाजपा-जेडीयू के गठबंधन के चलते वह सीट भाजपा के खाते में जाएगी और यहां से वर्तमान में भी भाजपा का ही विधायक है। इसलिए मिश्रा के लिए जेडीयू में यहां से कोई जगह नहीं बन रही थी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture