• Breaking News

    03 فبراير، 2019

    स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, बोली- नरेंद्र मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति

    स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, बोली- नरेंद्र मोदी के संन्यास लेने पर मैं भी छोड़ दूंगी राजनीति


    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिन राजनीति से संन्यास लेंगे, उस दिन वह भी राजनीति को अलविदा कह देंगी। हालांकि, स्मृति ने कहा कि मोदी अभी कई बरस तक राजनीति में रहेंगे। उन्होंने ‘वर्ड्स काउंट महोत्सव’ में एक परिचर्चा के दौरान यह कहा। जब एक श्रोता ने उनसे पूछा कि वह कब ‘प्रधान सेवक’ बनेंगी। दरअसल, इस शब्द का इस्तेमाल मोदी खुद के लिए करते हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने इस पर जवाब दिया, ‘कभी नहीं। मैं राजनीति में बेहतरीन नेताओं के साथ काम करने के लिए आई हूं और इस मामले में मैं बेहद सौभाग्यशाली रही हूं कि मैंने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता के नेतृत्व में काम किया और अब मोदी जी के साथ काम कर रही हूं।' उन्होंने कहा, ‘ जिस दिन ‘प्रधान सेवक’ नरेंद्र मोदी राजनीति से संन्यास ले लेंगे, मैं भी भारतीय राजनीति को अलविदा कह दूंगी।

    गौरतलब है कि स्मृति ईरानी को भाजपा की मुखर नेताओं में से एक माना जाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह कड़ी टक्कर देकर हार गईं थी। राफेल मुद्दे पर भी उन्होंने संसद में जो भाषण दिया था उसने काफी सुर्खियां बटोरी थी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture