• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    देश में रोजगार को लेकर नया सर्वे कराएगी मोदी सरकार'

    'देश में रोजगार को लेकर नया सर्वे कराएगी मोदी सरकार'


    मोदी सरकार देश में रोजगार को लेकर नया सर्वे करवाएगी। पीएम आर्थिक सलाहकार काउंसिल के प्रमुख बिबेक देबरॉय का एक वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में देबरॉय कहते हैं, 'नए सर्वे में नई नौकिरयों का जिक्र होगा। नौकरियां, रोजगार, बिज़नेस इन्वॉयरमेंट का एक बड़ा हिस्सा राज्यों के तहत आता है। हम एनएसएस का नया दौर शुरू करेंगे, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। मुझे भरोसा है कि उस सर्वे में यह दिखाई देगा कि काफी रोजगार और व्यापक स्तर पर नई नौकरियां शुरू हुई है।

    देबरॉय ने वीडियो में कहा है कि भारत के पास 2011-12 के बाद रोजगार बढ़ाने को लेकर कोई ठोस सांख्यिकी आंकड़ा नहीं है। भारतीय श्रमबल अब भी अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्र में है। सर्वे में भारत के रोजगार क्षेत्र में क्या हो रहा है उसके बारे में बहुत सही समझ पैदा नहीं करता है। देबरॉय के मुताबिक, वास्तविक मुद्दा रोजगार की संख्या नहीं बल्कि रोजगार की गुणवत्ता तथा वेतन की दर है।

    उन्होंने कहा कि सरकार सीमित संख्या में ही रोजगार उपलब्ध कर सकती है, इसलिए बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन सरकार की नौकरियों से बाहर होना चाहिए। पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख बिबेक देबरॉय का इससे संबंधित एक विडियो रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण के फेसबुक पेज डाला गया है। बेरोजगारी के कथित डेटा लीक और आंकड़ों पर उपजे विवाद के बीच देबरॉय का यह विडियो काफी चर्चा में हैं। हालांकि देबरॉय ने इस विडियो को 2 हफ्ते पुराना बताया है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture