• Breaking News

    03 فبراير، 2019

    योगी आदित्यनाथ की सभा भी पर ममता बनर्जी ने लगाया रोड़ा, नहीं थी हेलीकॉप्टर लैंडिग की इजाजत

    योगी आदित्यनाथ की सभा भी पर ममता बनर्जी ने लगाया रोड़ा, नहीं थी हेलीकॉप्टर लैंडिग की इजाजत


    पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाज़त नहीं दी जिस वजह से उनकी बालुरघाट में होने वाली एक रैली रद्द हो गई है। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया, 'यह यूपी के मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का ही असर है कि ममता बनर्जी ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत तक नहीं दी।' खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल सरकार ने रैली के लिए भी ईजाजत नहीं दी थी।

    रैली की इजाजत नहीं मिलने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा महासचिव और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, 'सत्ता का दुरुपयोग !!! योगी आदित्यनाथ जी को पश्चिम बंगाल में हेलीकॉप्टर उतारने की परमीशन नहीं दी! बालारूघाट प्रशासन पर सरकार का दबाव! ये लोकतंत्र है या राजतंत्र ? हेलीकॉप्टर उतारने की इजाजत न देने का विरोध! जब तक इजाजत नहीं, घरना जारी रहेगा!'


    पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ममता सरकार के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अंतत: भाजपा को बालुरघाट में रैली की इजाजत मिलेगी। वहां कोई रेगुलर एय़रपोर्ट नहीं है, ऐसे में हेलीकॉप्टर को लैंडिग की इजाजत देने से कौन सा नुकसान हो सकात है। यह पश्चिम बंगाल सरकार का अलोकतांत्रिक कदम है।'


    आपको बता दें कि इससे पहलेभाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी मालदा में रैली से पहले इजाजत को लेकर विवाद हो गया था। जिस स्कूल के ग्राउंड पर रैली प्रस्तावित थी उसकी अनुमति भी डीएम ने नहीं दी थी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture