• Breaking News

    03 February, 2019

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'वो कौन सा पंजा था, जो खजाना खाली कर गया'

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'वो कौन सा पंजा था, जो खजाना खाली कर गया' 


    पीएम मोदी ने आज जम्‍मू के विजयपुर पहुंचकर कई परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया। उन्‍होंने इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार इस प्रदेश के लिए विकास के कार्य कर रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा 'कांग्रेस ने 10 साल पहले 2008 में चुनाव जीतने के लिए किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया था। देश के किसानों पर उस समय 6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, माफ किया 52 हजार करोड़ रुपए का।


    इसमें से भी 30-35 लाख ऐसे लोगों की कर्ज़माफी कर दी गई जो इसके हकदार ही नहीं थे।' उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए सवाल किया, 'वो कौन सा पंजा था जो खजाना खाली कर गया। उनकी चुनावी गुब्‍बारे की हवा निकल गई है।' उन्‍होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी को कर्ज माफी का बुखार चढ़ जाता है कांग्रेस पार्टी की नीयत कभी किसानों को कर्ज से मुक्त करने की रही ही नहीं, किसानों के नाम पर कांग्रेस हमेशा बिचौलियों की जेब भर्ती आई है। पिछली सरकारों ने किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया है।

    पीएम मोदी ने कहा 'केंद्र की सरकार मेरे कश्मीरी पंडित, कश्मीरी विस्थापित भाइयों और बहनों के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके गौरव के लिए समर्पित है, प्रतिबद्ध है। प्रधानमंंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाई है। ये उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके द्वारा हम उन सभी लोगों के साथ खड़े रहेंगे, जो कभी भारत का हिस्सा थे और 1947 में बनी परिस्थितियों के चलते हमसे अलग हो गए।

    पीएम मोदी ने 1 फरवरी को पेश हुए बजट को देश के विकास के लिए बेहतर बजट बताया। उन्होंने कहा कि अब 75 हजार करोड़ रुपये अब सीधे किसानों के खाते में जाएंगे। अब किसानों के खाते में सीधे 6 हजार रुपये जाएंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture