चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ीं, कानून मंत्रालय ने दी मुकदमा चलाने की इजाजत
पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम नई मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। आईएनएक्स मीडिया केस में कानून मंत्रालय ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इस केस में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पहले से ही आरोपी हैं। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करने की इजाजत मांगी थी। कानून मंत्रालय ने अब इसकी परमिशन दे दी है।
25 जनवरी को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट को कहा था कि आईएनएक्स मीडिया केस में उन्हें पी चिदंबरम को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी है। इधर केन्द्र सरकार ने एयरसेल मैक्सिस केस में पी चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सीबीआई को पहले ही दे दी है। ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़नी तय है।
सीबीआई और ईडी का दावा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तमाम सबूत और दस्तावेज उसके पास मौजूद हैं। इस मामले में जांच एजेंसियां चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से कई बार पूछताछ भी कर चुकी हैं।


No comments:
Post a Comment