• Breaking News

    01 February, 2019

    लोकसभा चुनाव: बंगाल में पीएम मोदी आज करेंगे भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज

    लोकसभा चुनाव: बंगाल में पीएम मोदी आज करेंगे भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज


    पीएम नरेन्द्र मोदी शनिवार को सीमावर्ती उत्तर 24 परगना जिला और औद्योगिक नगर दुर्गापुर में रैलियों के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों रैलियों के आयोजन स्थल का राजनीतिक महत्व है। आयोजन स्थल ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी आबादी है।

    भाजपा की प्रदेश इकाई को उम्मीद है कि मोदी ठाकुरनगर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर बोलेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा से संबद्ध ऑल इंडिया मतुआ महासंघ रैली का आयोजन कर रहा है। दुर्गापुर रैली का आयोजन राज्य में भाजपा के गणतंत्र बचाओ कार्यक्रम के तहत होगा। सिलिगुड़ी में आठ फरवरी को मोदी की तीसरी रैली आयोजित होने वाली है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुर्गापुर में रेलवे के 294 किलोमीटर लंबे रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि वह हिजली-नारायणगढ़ के बीच तीसरी रेल लाइन भी देश को समर्पित करेंगे।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture