• Breaking News

    23 May, 2018

    चौथे दिन भी ना'पाक' हरकत जारी: आज की गोलाबारी में 4 नागरिकों की मौत, 70 हजार ने छोड़ा घर



    चौथे दिन भी ना'पाक' हरकत जारी: आज की गोलाबारी में 4 नागरिकों की मौत, 70 हजार ने छोड़ा घर


    पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार चौथे दिन भी जारी है। अरनिया, सांबा और हीरानगर सेक्टर में आज भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही है। सांबा में अब तक दो, हीरानगर में एक और आरएस पुरा में भी एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि 6 घायल हो गए हैं। जबकि तीन बीएसएफ के जवान भी घायल हुए हैं।

    तीसरे दिन पाकिस्तान ने आईबी से लेकर एलओसी पर पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर तक गोले दागे गए। आईबी पर सांबा, अरनिया, रामगढ़, आरएस पुरा व हीरानगर सेक्टर में पाक ने भारी गोलाबारी की, जिसमें बीएसएफ के जवान, 70 वर्ष की एक वृद्ध महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।

    इन पांच सेक्टरों में गोलाबारी से 100 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। पाक ने 30 से अधिक पोस्टों को निशाना बनाकर 80 व 120 एमएम के गोले दागे। कई मकानों को क्षति पहुंची है। 70 हजार से अधिक आबादी सुरक्षित स्थानों पर चली गई है। गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूल बंद हैं।

    राहत शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक के कई बंकरों को नुकसान की सूचना है। एक रेंजर और चारवां गांव के तीन पाक नागरिकों के घायल होने की खबर है।

    डिवकाम हेमंत शर्मा ने बताया कि आरएस पुरा तथा अरनिया सेक्टर में राहत शिविर सक्रिय कर दिए गए हैं। शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों में स्थापित इन शिविरों में फिलहाल कुछ ही लोग पहुंचे हैं। ज्यादातर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। शिविर में सभी सुविधाओं के प्रबंध किए गए हैं ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture