• Breaking News

    23 May, 2018

    जम्मू-कश्मीरः सैन्य अफसर से मिलने से रोकने पर विवाद, जांच के आदेश

    जम्मू-कश्मीरः सैन्य अफसर से मिलने से रोकने पर विवाद, जांच  के आदेश


    श्रीनगर के एक होटल में सेना के मेजर से मिलने आए लोगों को रोकने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आईजी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह यहां के होटल ममता से फोन आया कि होटल में एक सैन्य अफसर से मिलने आए महिला व एक अन्य व्यक्ति को रोके जाने पर वे विवाद कर रहे हैं।

    इस पर पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया। पता चला कि महिला व अन्य व्यक्ति किसी से मिलने के लिए आए थे, लेकिन होटल के रिसेप्शन से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। मामला को गंभीर होता देख पुलिस ने मेजर समेत अन्य को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार बयान दर्ज करने के बाद सैन्य अफसर को संबंधित यूनिट में भेज दिया गया। महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस सेना के अधिकारी की पहचान मेजर लीतुल गोगोई के रूप में हुई है।

    जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी एसपी पाणि ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। हालांकि इस मामले में अब तक सैन्य प्रवक्ता की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture