• Breaking News

    22 May, 2018

    पीएम मोदी ने दी दुनिया घूमने वाली महिला नाविकों को बधाई


    पीएम मोदी ने दी दुनिया घूमने वाली महिला नाविकों को बधाई 

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनियाभर में भारतीय नौसेना के जहाज में चालक के रूप में काम करने वाली सभी भारतीय महिलाओं को बधाई दी है। बता दें कि आज 6 महिलाओं का एक दल दुनियाभर का चक्कर लगाकर गोवा पहुंचा है। इन महिलाओं का दल पिछले 8 महीने से दुनायाभर का चक्कर लगा रहा था। नाविका सागर परिक्रमा नामक अभियान को पिछले साल 10 सितंबर में आईएनएस मंडोवी नाव पूल से रवाना किया गया था। इनके घर वापसी आने पर पीएम मोदी ने इन सभी महिलाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि नाविका सागर परिक्रमा को पूरा करने के लिए आईएनएसवी की भारतीय नौसेना की महिला दल को हार्दिक बधाई। साथ ही कहा कि घर में आपका स्वागत है। देश को आप पर गर्व है। बता दें कि इस दल को लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी लीड कर रही थीं। चालक दल में लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल और स्वाती पी शामिल थीं। वहीं अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडदापति, एस विजया देवी और पायल गुप्ता थीं।/div>

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture