कर्नाटक चुनाव- स्पीकर चुने गए कांग्रेस के रमेश कुमार, भाजपा उम्मीदरवार ने नाम वापस लिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को आज बहुमत साबित करना है। इससे पहले कांग्रेस को एक बड़ी राहत मिली है। स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है। उसके बाद कांग्रेस के रमेश कुमार निविर्रोध विधानसभा के स्पीकर चुन लिए गए।
बीजेपी के कैंडिडेट के उतरने से फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर चुनाव में भी जोरआजमाइश की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन बीजेपी ने अपना कैंडिडेट हटा लिया और कांग्रेस का रास्ता साफ हो गया। अब सबकी निगाहें फ्लोर टेस्ट पर टिक गई है। आज ही बहुमत परीक्षण होना है। जद (एस)-कांग्रेस-बसपा गठबंधन के नेता कुमारस्वामी ने बुधवार को विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इससे पहले विधानसभा भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही रिजॉर्ट में रखा है।


No comments:
Post a Comment