विश्वभारती विवि में पीएम मोदी ने युवाओं को किया संबोधित, कहा— गुरूदेव के सपनों को साकार करके दिखाएं
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. यहां उन्होंने शांति निकेतन पहुंचकर भारत और बांग्लादेश के सांस्कृतिक संबंधों के प्रतीक बांग्लादेश भवन का भी उद्घाटन किया. इसके बाद वे विश्व भारतीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे. जहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूदेव ने आशाओं और उम्मीदों को समेंटकर इस संस्थान की नींव रखी थी. आप सभी खुशनसीब है कि यहां से शिक्षा हासिल करने का मौका मिला है. अब आपका दायित्व है कि आप इस शिक्षा का प्रचार प्रसार पूरी दुनिया में करें. आपके कंधों पर गुरूदेव के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी आ गई है. मुझे विश्वास है कि आप उन्हें पूरा करके दिखाएंगे.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को देश के गांवों के लिए काम करना चाहिए ताकि 2022 तक न्यू इंडिया के सपने को साकार किया जा सके.


No comments:
Post a Comment