• Breaking News

    23 مايو، 2018

    जम्मू पहुंची जंगलों की आग वैष्णो देवी मंदिर के तीन रास्ते बंद

     जम्मू पहुंची जंगलों की आग वैष्णो देवी मंदिर के तीन रास्ते बंद 



    जंगलों में लगी आग की आंच अब जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास तक पहुंच गई है। त्रिकुटा के पहाड़ धुएं में ढक गए हैं। तेज गर्मी की वजह से हिमकोटी और सांझी छत के बीच आग लग गई है। जिसके बाद दोनो मार्गों को बंद कर दिया गया है। कटरा से रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया है, जिससे 25 से 30 हजारी यात्रियों को कटरा में ही रुकना पड़ा।

    पुलिस ने बताया है कि जंगलों में आग लगी है लेकिन ट्रैक को फिलहाल नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझाने के लिए इंडियन वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रहने को बोला गया है। सिर्फ कटरा नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में भी जंगलों में आग लग गई है। नौशेरा सेक्टर में आनेवाले किला धराल के जंगलों में आग लगी हुई है। वन विभाग और दमकल विभाग आग बुझाने में जुटे हैं।

    वहीं उत्तराखंड अब भी जंगल की आग से दहक रहा है। 295 नई जगहों से जंगलों में आग लगने की खबर है। कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब तक एक हजार से ज्यादा जगहों पर जंगल में आग लग चुकी है। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मान रहे हैं कि अधिकारी इन हालात का सामना करने के लिए तैयार नहीं है।



    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture