• Breaking News

    23 مايو، 2018

    पीएम मोदी की नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आज होगी द्विपक्षीय बैठक

    पीएम मोदी की नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आज होगी द्विपक्षीय बैठक


    चायना, नेपाल और रूस से सबंधों की नई इबादत लिखने के बाद अब पीएम मोदी नीदरलैंड मार्क रुट के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं. आज उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी. बैठक के में दोनों देशों के बीच साझा हितों को लेकर चर्चा होगी. साथ ही व्यापार के क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण करार हो सकते हैं.

    आपको बता दें कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रुट भारत आ चुके हैं. वे आज सुबह पीएम मोदी से उनके भवन में मुलाकात करेंगे. यह उनकी मोदी से दूसरी मुलाकात है. इसके पहले रूट पिछले साल जून में पीएम मोदी से नीदरलैंड दौरे के दौरान मिले थे.

    रुट जून 2015 में भी भारत आए थे लेकिन 2017 में प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है. रुट के साथ उप प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री कारोला स्काउटन, विदेश व्यापार और विकास सहयोग मंत्री सिगरिद काग, बुनियादी ढांचा और जल प्रबंधन मंत्री कोरा वेन नियावेनहुइजेन और चिकित्सा देखभाल मंत्री केयर ब्रूनो ब्रुनिस भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे.


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture