होटल के कमरे में अय्याशी करते आठ प्रेमी युगल पुलिस ने दबोचे
मुजफ्फरपुर में सदर थाने के भगवानपुर आइजी कॉलोनी स्थित दो होटलों में विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर आठ प्रेमी युगलों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। टीम ने एक होटल संचालक मुकुल कुमार और दूसरे होटल के मैनेजर शंभु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किये गये हैं।
प्रेमी युगल से सदर थाने में पूछताछ के बाद सभी लड़कियों को महिला थाने के हवाले कर दिया गया। एसएसपी हरप्रीत कौर को सूचना मिली थी कि भगवानपुर आइजी कॉलोनी स्थित दो होटलों में प्रेमी-प्रेमिकाओं का पूरे दिन जमावड़ा लगा रहता था। एसएसपी ने नगर डीएसपी मुकुल रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया और दोपहर करीब तीन बजे दोनों होटलों में छापेमारी की। पकड़ी गई लड़कियों में सात अलग- अलग कोचिंग की छात्राएं बतायी जा रही हैं। जबकि, एक महिला भी शामिल है। सभी के परिजनों को थाने बुलाकर नाम- पते का सत्यापन करने के बाद उनके हवाले कर दिया गया।
पकड़ाये प्रेमी युगल में एक मोतीपुर का अर्जुन कुमार शामिल है। वह मंगलवार को ही जेल से बाहर निकला था। उसके हाथ पर जेल की मुहर भी लगी हुई थी। उसको सदर थाने की पुलिस ने चार दिन पूर्व शराब के नशे में भगवानपुर चौक पर हंगामा करते पकड़ कर जेल भेजा था। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि जेल से निकलने के बाद उसकी प्रेमिका ने मिलने की जिद की तो वह उसके साथ बुधवार को होटल गया था।
नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने पहले नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की। वहां से पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद ग्राहक भाग निकले। पुलिस जवानों ने ग्राहकों को पकडऩे की कोशिश की। लेकिन, कोई पकड़ा नहीं जा सका। युवतियों से पूछताछ के बाद सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में छापेमारी की गई। लेकिन, वहां से कुछ नहीं मिला।


No comments:
Post a Comment