• Breaking News

    24 May, 2018

    गुजरातः तलवार  लहराकर चौथ वसूली  करने वाली लेडी डॉन भूरी गिरफ्तार 


    गुजरात की सूरत पुलिस ने आतंक का पर्याय बन चुकी लेडी डॉन भूरी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। भूरी व उसके साथी द्वारा तलवार दिखाकर एक पान वाले से अवैध वसूली करने की कोशिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया।

    खूबसूरत शक्ल की अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी को देखने पर कोई यकीन नहीं करेगा कि वह एक शातिर अपराधी है। लेकिन उसके कारनामों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में लेडी डॉन अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आती है। पान वाले को धमकी देकर पान वाले रुपए मांगती है। रुपए लेकर भूरी अपने साथी के साथ वहां से बाइक पर निकल जाती है।
    हालात ये हैं कि डर की वजह से पान वाला भी लेडी डॉन अस्मिता गोहिल उर्फ़ भूरी और उसके साथी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पुलिस थाने नहीं गया। तीन दिन बाद जब लेडी डॉन और उसके साथी की करतूत का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस ने उस पान वाले को तलाश कर लिया।

    इसके पुलिस ने लेडी डॉन भूरी के खिलाफ लूटपाट, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया है। भूरी का खौफ सूरत में इस कदर कायम है कि वहां कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। इसे पहले होली के बाद भी इस लेडी डॉन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने साथियों के साथ सड़क पर सरेआम छुरे और तलवारें लहराती नजर आई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन वह कुछ दिन बाद जमानत पर छूटकर बाहर आ गई थी।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture