• Breaking News

    30 يناير، 2019

    यूपी में मायके से घर लौटने में हुई 10 मिनट देर, शौहर ने बीवी को फोन पर दिया 'तीन तलाक'

    यूपी में मायके से घर लौटने में हुई 10 मिनट देर, शौहर ने बीवी को फोन पर दिया 'तीन तलाक'


    सुप्रीम कोर्ट के 3 तलाक को असंवैधानिक करार दिए जाने के बाद भी देश में तीन तलाक के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा घटना में उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है जहां घर लौटने में देरी होने पर एक शौहर ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया।

    पीड़ित महिला का कसूर इतना था कि उसे अपने मायके से घर लौटने में 10 मिनट लेट हो गई थी। इससे महिला का शौहर आगबबूला हो गया और उसने फोन पर उसे तीन तलाक कह दिया। हैरान-परेशान महिला इसे सुनकर रोने लगी। उसने जब अपने घरवालों को इसके बारे में बताया तो मायके पक्ष में सन्नाटा पसर गया।

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला गांव में ही अपनी बीमार दादी को देखने के लिए अपने पति से इजाजत लेकर आधे घंटे के लिए अपने मायके आई थी। वो जब तीस मिनट में नहीं लौटी तो उसके शौहर ने अपने छोटे भाई के मोबाइल फोन से कॉल कर उसे तलाक... तलाक... तलाक कह दिया।

    तलाक पीड़ित महिला अपने मायकेवालों को लेकर जब अपने ससुराल लौटी तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। ससुरालवालों ने उससे मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने थाने में अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture