• Breaking News

    30 يناير، 2019

    भाषण के दौरान बेहोश हुआ कैमरामैन, पीएम मोदी ने रोका भाषण

    भाषण के दौरान बेहोश हुआ कैमरामैन, पीएम मोदी ने रोका भाषण


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात के सूरत में बस अड्डे के नए टर्मिनल की आधारशिला रखने पहुंचे थे। शिलान्यास के बाद पीएम मोदी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान एक कैमरामैन बेहोश हो गया। पीएम मोदी ने तुरंत अपना भाषण रोका और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैमरामैन के लिए तुरंत ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए। कैमरामैन का नाम किशन रमोलिया बताया गया है सामने आए विडियो में भी देखा जा सकता है कि कई लोग एक व्यक्ति को ले जा रहे हैं और मंच पर खड़े प्रधानमंत्री चुप हैं।

    उन्होंने अपने साथ मौजूद अधिकारियों से भी कहा कि वे बीमार व्यक्ति के लिए ऐम्बुलेंस का इंतजाम करवा दें। तुरंत 108 ऐम्बुलेंस बुलवाकर कैमरामैन को अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण पूरा किया। सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘मुझसे पूछा गया कि नोटबंदी के फैसले से क्या फायदा हुआ। यह तो आपको युवाओं से पूछना चाहिए, जो इस फैसले के बाद किफायती दरों पर रिहायशी मकान खरीद सके।

    रियल एस्टेट क्षेत्र में काला धन रखा जाता था लेकिन नोटबंदी और रेरा (रियल एस्टेट नियामक अधिकरण) जैसे फैसलों से हमने इस पर लगाम लगाई।’ उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ‘उड़ान’ (उड़े देश का हर नागरिक) योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम लोगों के लिए उड़ान भरना काफी आसान हुआ और इससे देश के उड्डयन क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture