• Breaking News

    29 January, 2019

    दिल्ली: कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रहीं

    दिल्ली: कोहरे के कारण 12 ट्रेनें देरी से चल रहीं


    बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड ने राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। इसकी वजह से कोहरे और धुंध की मार भी काफी देखने को मिल रही है। हालात ये हैं कि सड़कों और रेलवे पटरियों पर दृश्यता सामान्य से भी काफी कम हो गई है। दृश्यता कम होने के चलते 12 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही है।

    इससे पहले दिन मंगलवार को भी कोहरे और कम दृश्यता की वजह से 16 ट्रेनें देरी से चलने की खबर सामने आई थी। कोहरे की वजह से मौसम खराब होने के कारण लोगों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। जहां रेल पटरियों पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है वहीं सड़कों पर भी पहियों की रफ्तार कम हो गई है। दिन में धूप के दर्शन भले ही हो रहे हों लेकिन ठंड से अभी भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

    गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से राजधानी के आस-पास के राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में खूब बर्फबारी और कड़ाके की देखने को मिली। इसका असर दिल्ली तक साफ देखने को मिला। कश्मीर सहित इन राज्यों में तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture