• Breaking News

    29 January, 2019

    शंकर सिंह वाघेला राकांपा में हुए शामिल, बीजेपी पर साधा निशाना

    शंकर सिंह वाघेला राकांपा में हुए शामिल, बीजेपी पर साधा निशाना


    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला मंगलवार को शरद पवार की मौजूदगी में उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पवार ने कहा कि राकांपा गुजरात में और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की प्रगति के लिए वाघेला के राजनीतिक अनुभवों का इस्तेमाल करेगी।

    पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद वाघेला ने कहा, ‘ऐसे वक्त जब भाजपा के शासन में देश में लोकतंत्र को खतरा है, मैंने भाजपा के खिलाफ लड़ने और भाजपा विरोधी ताकतों का हाथ मजबूत करने के लिए राकांपा में शामिल होने का फैसला किया है।

    यह पूछने पर कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो वाघेला ने कहा कि इसका फैसला पार्टी को करना है। इस अवसर पर पवार ने कहा, ‘मैंने वाघेला को गुजरात के साथ ही राष्ट्र स्तर पर राकांपा की प्रगति के लिए अपना योगदान देने को कहा है। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे। गुजरात में हम भाजपा विरोधी ताकतों को मजबूत करना चाहते हैं और वाघेला को लाकर हमने ऐसी कोशिश की है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture