• Breaking News

    31 يناير، 2019

    दिल्ली में 15 फरवरी से 35% बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया

    दिल्ली में 15 फरवरी से 35% बढ़ सकता है ऑटो-टैक्सी का किराया


    दिल्ली में ऑटो, टैक्सी जैसी गाड़ियों का किराया 35 फीसदी तक बढ़ सकता हैं. सरकार किराए में बढ़ोतरी को लेकर अपना फैसला 15 फरवरी तक सुना सकती है. दरअसल इस मामले को लेकर बनाइ गई एक कमेटी ने बुधवार को बैठक की थी. ये बैठक ऑटो यूनियन और प्राइवेट गाड़ियों के संगठन STA ऑपरेटर्स एकता मंच के प्रतिनिधियों के साथ की गई थी. इस बैठक का नेतृत्व ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के स्पेशल कमीश्नर अनिल बंका ने किया.

    इस बैठक में किराया बढ़ोतरी की मांग का प्रस्ताव कमेटी को सौंप दिया गया, जिसके बाद अब कमेटी 2 हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी जिसके बाद सरकार इस पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी.

    रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो यूनियन ने पहले एक किलोमीटर पर 25 रुपए और उसके बाद 10 रुपए प्रति किलोमीटर किराय की मांग की है. इसके अलावा जाम में फंसने पर 1 रुपए प्रति मिनट की मांग की गई है और रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 25 फीसदी एक्सट्रा किराया लेने की बात की गई है. फिलहाल ऑटो का किराया पहले 2 किलोमीटर पर 25 रुपए लगता है. इसके बाद प्रति किलोमीटर 8 रुपए के हिसाब से चार्ज लगता है. ऑटो यूनियन ने किराया जल्द से जल्द बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि कि आखरी बार किराया 2009 में बढ़ा था, ऐसे में जल्द से जल्द किराया बढ़ाए जाने की जरूरत है.

    रिपोर्ट के मुताबिक टैक्सी के किराय में भी बढ़ोतरी की मांग की गई है. इसमें पहले एक किलोमीटर पर 50 रुपए, इसके बाद 20 रुपए प्रति किलोमीटर किराए की मांग की गई है. इसके अलावा जाम में फंसने पर वेटिंग के लिए प्रति घटें 100 रुपए की मांग की गई है. वहीं नाइट चार्ज भी 50% ज्यादा लेने की मांग की गई है.

    फिलाहल टैक्सी का किराया पहले एक किलोमीटर के लिए 25 रुपए और इसके बाद 14 रुपए प्रति किलोमीटर है. वहीं जाम में फंसने के 15 मीनट बाद 15 रुपए चार्ज काटा जाता है. वहीं नाइच चार्ज 25% एक्स्ट्रा लगता है. इसके अलावा बस का किराया भी 5,10 और 15 रुपए से 10, 20 और 30 रुपए करने की मांग की गई है.


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture