• Breaking News

    25 January, 2019

    अभाविप छोड़ जदयू में शामिल हुए 150 युवा


    अभाविप छोड़ जदयू में शामिल हुए 150 युवा ।


    अभाविप छोड़ जदयू में शामिल हुए 150 युवा  जमुई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि अगर पार्टी ने मौका दिया तो वे बांका संसदीय क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाएंगे । देश में 69 फीसद युवा हैं , और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम है । वे गुरुवार को जदयू छात्र संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने बांका पहुंचे थे । लोकसभा चुनाव में बांका से उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह द्वारा पेश की जा रही दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस मामले में फैसला पार्टी के आलाकमान लेंगे । फिलहाल वे बांका में छात्र युवा संगठन के विस्तार व मजबूती पर काम कर रहे हैं । संघ में अभाविप को छोड़कर 150 युवाओं को जदयू में शामिल होने का दावा किया । अमरपुर विधायकजर्नादन मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने छात्र संगठन के विस्तार का अभियान चलाकर एक नई शुरुआत की है । युवाओं के जुड़ने से संगठन को एक नई ताकत मिलेगी । इसके अलावा एमएलसी मनोज यादव , जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल , जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह , प्रवक्ता द्वारिका प्रसाद सिंह , राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह , जयंतराज कुशवाहा , राजीव रंजन ने भी संगठन की मजबूती व समाज हित में कार्य करने के प्रति प्रेरित किया । इससे पूर्व मनीष कुमार के नेतृत्व में छात्र जदयू ने पूर्व विधायक का स्वागत किया । मौके पर रजत सिंन्हा , ज्ञानदीप मंडल , रिषभ मिश्रा , मलखान सिंह , राघव सिंह , रवि मधुकर , अमित पांडेय , अश्वनी झा आदि मौजूद थे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture