• Breaking News

    25 January, 2019

    ट्रेन 18 को 1 हफ्ते के भीतर शुरू किया जाएगा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    ट्रेन 18 को 1 हफ्ते के भीतर शुरू किया जाएगा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी


    भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी ट्रेन 18 को तीन दिनों की जांच के बाद सरकार के विद्युत निरीक्षक (ईआईजी) की मंजूरी मिल गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के भीतर इस रेलगांड़ी को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसको दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित रेलगाड़ी परीक्षण परिचालन पूरा करने के बाद पिछले एक महीने से अधर में अटकी हुई थी। इसे रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त ने शर्तों के साथ मंजूरी दी थी।

    रॉलिंग स्टॉक विभाग की आपत्तियों के बाद भी रेलवे बोर्ड ने ट्रेन 18 को ईआईजी परीक्षण के लिये सोमवार को भेज दिया था। सूत्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट बोर्ड के पास भेजी जाएगी। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि इसे हरी झंडी किस रोज दिखायी जाएगी। 16 बोगियों वाली इस रेलगाड़ी को 18 महीने में 97 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसे 30 साल पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

    ट्रेन 18 से धीरे-धीरे सभी शताब्दी ट्रेनों को बदल दिया जाएगा। ये ट्रेन आधिकारिक तौर पर भारत की सबसे तेज ट्रेन है। इसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाएगा। पिछले कुछ समय से ट्रेन 18 की लॉन्चिंग टल रही है। पहले खबर आई थी कि ट्रेन को 25 दिंसबर को शुरू किया जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर की तारीख आई।

    ये ट्रेन इंजनलेस है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो वैक्यूम टॉयलेट, जीपीएस आधारित जानकारी सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइटिंग और मौसम के मुताबिक तापमान बदलने की सुविधा है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture