26 जनवरी से पहले दिल्ली में जब्त हुई 20 पिस्टल और 12 मैगजीन, तस्कर मूसा गिरफ्तार
राजधानी में पुलिस को उस वक़्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब कुख्यात हथियार तस्कर मोहम्मद मूसा कैराना से हथियारों की बड़ी खेप दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोगी गैंग को सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाया और हथियार तस्कर शामली के रहने वाले मोहम्मद मूसा को गिरफ्तार किया है,उसके पास से 20 पिस्टल और 12 मैगज़ीन बरामद हुई हैं,मूसा ये हथियार दिल्ली के मोस्टवांटेड गोगी के गैंग को सप्लाई करने आया था।
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने ज़ी न्यूज़ को बताया कि 'उनकी टीम को जानकरी मिली की कैराना से एक बड़ा हथियार सप्लायर दिल्ली में अपराधियों को हथियार सप्लाई करने आने वाला है,19 जनवरी को इसे द्वारका इलाके में एक शख्स 2 बैग लेकर दिखा जिसे पकड़ा गया। बैग में 20 पिस्टल और 12 मैगज़ीन बरामद हुई ,आरोपी की पहचान मोहम्मद मूसा के रूप में हुई, उसने पूछताछ में बताया कि वो ये हथियार दिल्ली के मोस्टवांटेड गोगी गैंग को सप्लाई करने आया था।
पुलिस के मुताबिक मूसा ये हथियार मध्य प्रदेश के सैंधवा से या तो कार या ट्रेन से लाता है, वो एक पिस्टल 8 हज़ार रुपये की लेता है, जबकि उसे 25000 से 30000 हज़ार में बेचता है। इससे पहले 2017 में उसे सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल मूसा 2015 आरिफ नाम अपने एक रिश्तेदार के संपर्क में आया और फिर वहीं उसे अवैध हथियारों के धंधे में लग गया,अब तक वो 200 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।


ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق