• Breaking News

    20 يناير، 2019

    नवजोत सिद्धू ने पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान को लिखा पत्र, उठाया अहम मुद्दा

    नवजोत सिद्धू ने पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान को लिखा पत्र, उठाया अहम मुद्दा


    नवजोत सिद्धू ने पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री इमरान को लिखा पत्र, उठाया अहम मुद्दा

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखा है। उन्‍होंने पत्र में कहा है कि दोनों देशों में गुरु नानक देव जी से संबंधित स्थानों के पुरातन और विरासती रूप को बनाए रखा जाए। उन्‍होंने कहा है कि ये सिखों की आस्‍थाओं से जुड़े हैं।

    सिद्धू ने पत्र में आग्रह किया है कि श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्थली करतारपुर साहिब और डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा साहिब और इनके पास के इलाकों की पवित्रता और पुरातन रूप हूबहू बरकरार रखा जाए। इन स्थानों को 'विरासती गांव' का दर्जा दिया जाए। सिद्धू ने अपने पत्रों में कहा है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजऱ दोनों मुल्कों की सरकारों की तरफ से कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए योजनाबंदी की जा रही है।

    गुरु साहिब से संबंधित स्थानों का विकास ऐसे ढंग से किया जाए ताकि उस जगह की महत्ता, पवित्रता और पुरातनता भंग न हो।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture