• Breaking News

    31 يناير، 2019

    फेक आईडी बनाकर अमेजन को 30 लाख का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

    फेक आईडी बनाकर अमेजन को 30 लाख का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार


    इंदौर में ई-कॉमर्स कंपनी एमजॉन को 30 लाख रुपए का चूना लगाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स की पहचान 27 साल के मोहम्मद महुवाला के रूप में हुई है। साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर का कहना है कि वो इस ममाले में एमजॉन के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। मोहम्मद महुवाला की गिरफ्तारी एमजॉन की शिकायत के बाद बुधावार को हुई।

    साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया, 'महुवाला उस गिरोह का सदस्य है जिसने फर्जी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबरों के जरिए एमजॉन पर बड़ी संख्या में खाते बना रखे हैं। इन अकाउंट के जरिए एमजॉन से ऐपल और सैमसंग जैसी कंपनियों के महंगे मोबाइल और गैजेट ऑर्डर किए जाते थे।'

    सिंह ने बताया, गिरोह इन गैजेट्स के बदले एमजॉन को चुकाई गई रकम यह बताते हुए हुए रीफंड करा लेता था कि कंपनी की तरफ से भेजा गया पार्सल खाली निकला है। इसके बाद इन गैजेट्स को पार्सल से निकालकर लोकल दुकानदारों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था।'

    पुलिस ने बताया, 'अब तक की जांच में पता चला है कि गिरोह ने पिछले एक साल में एमजॉन से महंगे मोबाइल फोनों समेत 50 से ज्यादा गैजेट्स मंगाए जिनकी कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये है। बाद में एमजॉन से धोखाधड़ी करते हुए यह रकम कंपनी की रीफंड सुविधा के जरिये वापस ले ली गई।’ पुलिस ने बताया, 'गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सैमसंग और सोनी के दो महंगे मोबाइल फोन, एक वायरलेस राउटर, एक हेडफोन, दो स्मार्ट वॉच और एक क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है। '


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture