• Breaking News

    31 يناير، 2019

    प्रयागराज कुंभ : लगाया गया प्रियंका गांधी वाड्रा को दुर्गा का अवतार बताने वाला बैनर

    प्रयागराज कुंभ : लगाया गया प्रियंका गांधी वाड्रा को दुर्गा का अवतार बताने वाला बैनर


    कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। प्रयागराज में भी कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का विवादित बैनर कुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले बंधवा के पास लेटे हनुमान मंदिर के पास लगवाया है।


    यह बैनर कल काफी चर्चा में रहा। इसमें प्रियंका गांधी महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही हैं। बैनर पर लिखा है 'कांग्रेस की दुर्गा करेंगी शत्रुओं का वध।' पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की भी बड़ी सी तस्वीर है। शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इरशाद उल्लाह और कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल चौधरी के चेहरे भी बैनर में नजर आ रहे हैं।


    बैनर में दावा किया गया है कि महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई पर रोक, युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्ज माफी व व्यापारियों को जीएसटी में राहत देने जैसी बातें होंगी। इरशाद उल्लाह का कहना है कि किसी समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' कहा था। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्स है। इसलिए वह कांग्रेस की दुर्गा हैं। प्रियंका आने वाले चुनावों में बड़ा उलटफेर करेंगी। 



    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture