चीन पर नजर रखने के लिए भारत ने अंडमान के लिए बनाया 5000 करोड़ का सुरक्षा प्लान
इस योजना के धरातल पर आते ही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भारतीय सेनाएं अतिरिक्त युद्धपोत, विमान, ड्रोन, मिसाइल बैटरी और सैनिक तैनात किए जा सकेंगे। लंबे समय से सरकार की उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम के बीच हुई गहन चर्चा के बाद अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) के लिए यह खास योजना तैयार की गई। इस योजना की समीक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता वाली सुरक्षा योजना समिति ने भी की है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हैं।
इसके अलावा 2027 तक अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) में भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाने के लिए एक और व्यापक योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके लिए 5,370 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत 108 माउंटेन ब्रिगेड को अपग्रेड करना,नई वायु रक्षा प्रणाली, सिग्नल्स, इंजिनियर, आपूर्ति और वहां पहले से मौजूद तीन (दो इन्फैंट्री और एक प्रादेशिक सेना) बटैलियन्स के साथ एक और इन्फैंट्री बटैलियन को तैनात करना शामिल है।


No comments:
Post a Comment