• Breaking News

    25 January, 2019

    आज देश मना है 70वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर पहली बार दिखेंगे 90 साल से अधिक उम्र के सैनिक

    आज देश मना है 70वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर पहली बार दिखेंगे 90 साल से अधिक उम्र के सैनिक


    देशभर में आज 70 वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजपथ पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में इस बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमर जवान ज्योति शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण राजपथ पर होने वाली परेड होगी। 90 मिनट की इस परेड में कई राज्यों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और जनजातीय अतिथियों की झांकिया पेश की जाएंगी। इसके अलावा भव्य परेड में तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आसमान में वायुसेना के विमान करतब करते हुए नजर आएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा बनेंगे। यहीं नहीं अर्धसैनिक बलों के जवान भी अपने प्रस्तुति देंगे।

    इस बार झांकी की सबसे बड़ी खासियत है आजाद हिंद फौज के 90 साल से अधिक उम्र के चार सैनिकों की मौजूदगी, जो सैनिक परेड में हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर राजपथ से लेकर लालकिले तक के आठ किलोमीटर के परेड मार्ग पर कड़ी निगरानी के लिए सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला कमांडो, अचूक प्रहार करने वाली चलती-फिरती टीमें, विमानविरोधी तोपें और अचूक निशानेबाज तैनात किये गये हैं।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार पराक्रम वाहन रणनीतिक स्थानों की गश्ती रहे हैं ताकि सुरक्षा में कोई समझौता न हो। मध्य दिल्ली में सामरिक रुप से महत्वपूर्ण स्थानों पर करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

    गणतंत्र दिवस पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी लेकिन सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर मेट्रो में चढ़ने-उतरने की अनुमति नहीं होगी।यातायात पुलिस ने बताया कि परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किला पहुंचेगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture